?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

उत्सव के दौरान पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं 

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता                                                                                                                                                       उत्सव के दौरान पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं                                                                                                                         अगले कुछ दिनों में ही राज्य में उत्सव का दौर शुरू होने वाला है. दो अक्तूबर को महालया के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत हो जायेगी. इसके बाद लक्खी पूजा, फिर दिवाली, जगधात्री पूजा व छठ पूजा तक यहां उत्सव का मौसम रहेगा. इस बीच, उत्सव के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए राज्य सचिवालय ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. राज्य सचिवालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस सहित सभी पुलिस कमिश्नरेट में सेवारत पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. अधिसूचना के अनुसार, आपातकालीन स्थिति को छोड़कर किसी भी पुलिसकर्मी को एक अक्तूबर से आठ नवंबर तक छुट्टी नहीं लेने का आदेश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि दुर्गापूजा के दौरान लाखों की संख्या में लोग रास्तों पर रहते हैं, ऐसे में लोगों की सुरक्षा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है. परिणामस्वरूप, पुलिस कर्मियों को हर साल उनकी जिम्मेदारियों के बारे में पहले से सूचित किया जाता है. जिन इलाकों में ज्यादा भीड़ होती है, वहां पूजा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अधिक संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया जाता है. इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उत्सव के मद्देनजर राज्य सरकार ने मंगलवार को पुलिस की छुट्टियां रद्द करने का नोटिस जारी किया है.

WhatsApp Image 2024 09 25 at 09.28.17

Back to top button
error: Content is protected !!