A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरबाछत्तीसगढ़

निराश्रित व मानसिक तनाव से ग्रस्त लोगो को आश्रय देकर उन्हें फिर से अपना घर सेवा आश्रम ने दी नयी जिंदगी

निराश्रितो को आश्रय प्रदान कर उनके लिए वरदान का काम कर रही है

2023 02 06

2024 05 06 1
कोरबा से संजीव तिवारी संपादक की रिपोर्ट

कोरबा । छ.ग हेल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित अपना घर आश्रम बेसहारा व मरीजों के लिए संजीवनी केन्द्र बनता जा रहा है। शहर के घंटाघर से महज 300 मीटर में मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज के पीछे स्थित अपना घर आश्रम है , जो वार्ड क्र. 25 नेहरू नगर में आता है , आश्रम में लावारिस लोगों को रख कर उनकी सेवा की जाती है। यदि वह बीमार हैं तो पूरा इलाज किया जाता है इसके बाद परिजनों का पता कर उन्हें सौपा जाता है। इसी क्रम में लगभग एक से ढेर साल बाद रीता मौर्य को उसकी छोटी बहन मिली है। बहन के मिलते ही रीता मौर्य बहुत प्रसन्न हो गई , भगवान को यादकर आश्रम के सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद किया ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीमा मौर्य जो कि उत्तर प्रदेश के ग्राम तरसौर तहसील एवम जिला जालौन की निवासी है , जो एक से ढेर वर्ष पूर्व मानसिक तनाव के कारण अपने घर से गुम हो गई थी , लगभग एक वर्ष पहले 112 की मदद से कोरबा शहर में स्थित अपना घर सेवा आश्रम पहुँची जिसकी देखभाल आश्रम के लोगों द्वारा किया गया , बाद में सीमा मौर्य की स्थिति में सुधार होने के बाद उनके परिजनों के बारे में आश्रम के सदस्यों द्वारा पूछने पर सीमा मौर्य ने अपने बहन के बारे में जानकारी दी , जिससे आश्रम के सदस्यों द्वारा उसकी बहन , जीजा से संपर्क किया , तथा सीमा के पूरी जानकारी उनके परिजनों को बताई गई , की सीमा किस हालात में अपना घर सेवा आश्रम पहुँची , और आश्रम की सम्पूर्ण जानकारी दी गई , जिसके बाद सीमा को वापस अपने घर ले जाने के लिए उसकी बहन रीता मौर्य अपने पति राधेश्याम मौर्य के साथ कोरबा पंहुच कर सीधे अपना घर सेवा आश्रम गए , जिसमें आश्रम के सदस्यों ने उनके खाने रहने की व्यवस्था की , दूसरे दिन यानी आज शाम को सकुशल अपने बहन को ले कर वापस अपने गांव हरसौर चले गए , और इस कठिन समय मे सीमा को आश्रम में आश्रय देकर उसके देखभाल के लिए अपना घर आश्रम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
अपना घर सेवा आश्रम इसी तरह अनेक निराश्रित लोगो का सेवा कार्य प्रभु सेवा यानी परमात्मा का स्वरूप समझ कर किया जा रहा है , जिसमे कोरबा शहर के आम जनता भी स्वेच्छा से दान के रूप में अन्न , वस्त्र , उपयोगी सामान भेट स्वरूप आश्रम में दे रहे है , और भी जनमानस अपने अपने स्वेच्छा देना चाहे वे आश्रम के नंबर 8878447777 में संपर्क कर सकते है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!