लखीमपुर खीरीA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

Lakhimpur Kheri News: शहर में कई जगह चल रहे अवैध स्टैंड, जिम्मेदार बेखबर

Lakhimpur Kheri News: शहर में कई जगह चल रहे अवैध स्टैंड, जिम्मेदार बेखबर

बंदे भारत लाइव न्यूज़ टीवी
जिला प्रमुख की खास रिपोर्ट
राहुल मिश्रा लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी। जिलेभर में कई जगह अवैध स्टैंड संचालित हैं, लेकिन जिम्मेदार बेखबर है। अवैध स्टैंड से जहां जाम की स्थिति बनती है तो वहीं राहगीरों व आसपास के दुकानदारों को भी काफी तकलीफ होती है। लेकिन, अब अवैध स्टैंड पर शिकंजा कसा जाएगा। मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए प्रदेशभर में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
धर्मसभा इंटर कॉलेज, नौरंगाबाद चौराहा, रेलवे स्टेशन के पास, रोडवेज के पास, राजापुर चौराहा, रामापुर, मेला मैदान, कचहरी चौराहा आदि जगह अवैध स्टैंड संचालित हैं, जहां आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। न तो नगर पालिका ने ध्यान दिया न ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने। अनदेखी के चलते इनकी मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।


Screenshot 20240929 110621 1

कहीं अवैध तरीके से ई-रिक्शा स्टैंड बना है तो कहीं मैजिक और टेंपो स्टैंड बना है। इतना ही नहीं निजी बस चालक जहां चाहते हैं, वहां बस खड़ी कर सवारियां भरने लगे हैं, जो नियम के खिलाफ है, लेकिन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं रखता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध स्टैंड सहित अन्य मामलों में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए है

————-
अवैध स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई पुलिस की ओर से की जानी है। मुख्यमंत्री का जो आदेश वायरल हो रहा है, यह तीन महीने पहले का है। शहर से लेकर जिले में कई कार्रवाई हो भी चुकी है।

Back to top button
error: Content is protected !!