
शोध में कई भाषाओं का ज्ञान आवश्यक : फहद अलीगढ़ 
एएमयू के इस्लामी अध्ययन विभाग में इस्लामी , अध्ययन में नए दृष्टिकोण पर संगोष्ठी हुई । प्रो . ओबैदुल्लाह फहद ने कहा कि इस्लामी अध्ययन में नवीन और आलोचनात्मक शोध करने के लिए अरबी , फारसी और तुर्किये भाषाओं का अच्छा ज्ञान आवश्यक है । सेंटर फॉर क्रिटिकल स्टडीज के प्रतिनिधि हम्माद यासिर , प्रो . अब्दुल अलीम , प्रो . मुशीर उल हक , प्रो . जियाउल हसन फारूकी , प्रो . कबीर अहमद जायसी , प्रो . मुहम्मद अकमल अयूबी , प्रो . यासीन मजहर सिद्दीकी और प्रो . मोहम्मद नजतुल्लाह सिद्दीकी ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम के संयोजक प्रो . जियाउद्दीन फलाही ने अलीगढ़ , दिल्ली , कश्मीर और हैदराबाद की विचारधाराओं के विशेष संदर्भ में भारत में इस्लामी अध्ययन के विकास और बदलते मानकों पर विस्तार से चर्चा की ।






