
खबर चंपावत – ग्राम लखनपुर(लड़ा)
पाटी में नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। ग्राम में स्थित एड़ी मंदिर भूमिया मंदिर व सभी देव स्थानों में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। लोगों ने घरों में भी आज से देवी की स्तुति के कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। आज हरेला बोया गया। इसे विजया दशमी के दिन परिवार के सदस्यों के सिर पर रखा जाएगा। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। लोगों ने उपवास रखकर पूजा अर्चना की। आज प्रथम नवरात्र में गाँव के सभी लोगों ने मंदिरों के दर्शन किए। ग्रामीण क्षेत्रों में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करने का क्रम भी शुरू हो गया है। सभी देवी देवताओ को रामेश्वर घाट ले जाकर नहलाया गया जिसमे सभी देव देवी डगरिया व गाँव के सभी लोग शामिल रहे शामिल लोगो में बद्री दत्त गहतोड़ी बुद्धि बल्लभा गहतोड़ी संजय लडवाल हरीश चन्द्र त्रिलोक चन्द्र दीपक गहतोड़ी नवीन सिंह चन्दन सिंह सुन्दर सिंह यश राज सहित सभी ग्रामवासी शामिल रहे





