
संतुलित पर्यावरण के लिए वन्यजीवों को बचाएं- अजय क्रांतिकारी
संचारी रोग नियंत्रण एवं वन्यजीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में संचारी रोग नियंत्रण एवं वन्य जीव संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरणीय स्वच्छता अपनाने और वन्यजीवों को बचाने हेतु पौधे लगाकर जागरूक किया गया।
जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के निर्देशानुसार और जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत सर्वे के मार्गदर्शन में आज पंचायती राज विभाग एवं पर्यावरण सेना के संयुक्त तत्वावधान में मान्धाता ब्लॉक के पनियारी गांव में संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान एवं वन्यजीव सप्ताह के तहत संचारी रोग नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों संचारी रोग नियंत्रण और वन्यजीव संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।इस अवसर पर लोगों द्वारा श्रमदान करके और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।इसके पूर्व आयोजित संचारी रोग नियंत्रण एवं वन्यजीव संरक्षण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय स्वच्छता अपनाने से ही बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।हमें स्वच्छता अपनाते हुए पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए।वन्य जीव और पर्यावरण की चर्चा करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए वन्यजीवों को बचाना होगा।इसके लिए वनों को कटने से बचाएं और वन्यजीवों के प्रति हो रहे अपराध और शिकार की सूचना मोबाइल न.9450092326 पर दें।कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को घास फूस की सफाई,गंदे पानी का निपटान के साथ ही हरियाली बढ़ाने और वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस मौके पर अलोक सिंह,भीम सिंह,जय प्रकाश सिंह,विजय बहादुर,रवि सरोज,प्रमोद सिंह,राहुल वर्मा,श्याम गुप्ता,अकबर अली,राम साहू एवं अखिलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।







