
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
इस वर्ष प्रदेश में हुई अच्छी बारिश से जहां किसान खुश नजर आ रहे थे और अच्छी फसल आने की उम्मीद लगाए बैठे थे। तो वहीं दूसरी ओर जब फसल कटने का समय आया तो भूरा माहू रोग ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। भूरा माहू रोग का प्रकोप रीठी क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। माहू के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। जिससे क्षेत्र के किसान चिंतित हैं और उनका माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। देखा गया कि खेतों में लगी हरी-भरी धान की फसल भूरा माहू रोग लगने से अचानक सूखने लगी है। कई किसानों के तो पूरे खेत की फसल माहू के चपेट में आकर बर्बाद हो गई है।
बताया गया कि इस ओर स्थानीय प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है और न ही किसी प्रकार की दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि भूरा माहू रोग ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है।



