
सरीला नगर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती ।।
सरीला हमीरपुर: कस्बा सरीला में स्थित संत रविदास धर्मशाला में गुरुवार के दिन महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अजय कुमार सपेरा जिला अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा हमीरपुर ने किया। धर्मशाला में जयंती के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यज्ञ हवन, पूजा पाठ कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। इसके साथ-साथ
सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर विधिवत पूजा पाठ सम्पन्न हुआ। भक्तों ने महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर पूजन किया व सभी लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मैहर लाल ने किया। मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर उनके जीवन पर चर्चा की। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने बताया कि महाकाव्य रामायण की रचना इन्हीं के द्वारा की गई,
नीलम यादव ने सभी को बताया कि अपने-अपने बच्चों को खूब पढ़ाना है, उन्होंने वाल्मीकि जी के जीवन के बारे में सभी को बताया। कार्यक्रम में चन्द्रवती वर्मा , नाथूराम अहिरवार, माया वाल्मीकि, गोकुल राजपूत, लखन यादव नगर अध्यक्ष , बृजेंद्र यादव, और वाल्मीकि समाज क


