A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

विद्या भारती विज्ञान मेला 2024 समारोह आयोजित

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर उ.म.वि.पगारा में आयोजित दो दिवसीय विद्या भारती विज्ञान मेला 2024 समारोह कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया शामिल हुए। मेले में विधायक ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की प्रशंसा एवं उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के मेलों से विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के संबंध में जानकारी मिलती है विद्यार्थियों में विज्ञान की जानकारी बढ़ेगी तो वह कुछ नया कर सकेंगे जिससे हमारे देश को और मजबूती मिलेगी। विधायक ने समस्त विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से वैज्ञानिक सोच और नवाचार से विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात भी कहीं। विधायक ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजित होने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण,जनप्रतिनिधि गण, सरपंचगण,शिक्षक शिक्षिकाएं,छात्र छात्राए सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Back to top button
error: Content is protected !!