

बाइक सवार की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, ट्रक चालक फरार
सहारनपुर, 19 अक्टूबर:
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव मक्काबांस में भगवानपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बाइक सवार एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने रास्ता साफ कराते हुए ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
— रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083




