A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर, 19 अक्टूबर: मिर्जापुर कोतवाली के पूर्व प्रभारी और निलंबित इंस्पेक्टर नरेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बेनामी संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है।

निलंबित इंस्पेक्टर नरेश कुमार पर बेनामी संपत्ति मामले में केस दर्ज

निलंबित इंस्पेक्टर नरेश कुमार पर बेनामी संपत्ति मामले में केस दर्ज

सहारनपुर, 19 अक्टूबर:
मिर्जापुर कोतवाली के पूर्व प्रभारी और निलंबित इंस्पेक्टर नरेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बेनामी संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है। यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर कोतवाली सदर बाजार में दर्ज किया गया।

सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर नरेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी तैनाती के दौरान हाजी इकबाल की 49 बीघा बेनामी जमीन जबरन अपनी पत्नी राजरानी और एक परिचित विजय कुमार के नाम करवाई थी। शिकायतकर्ता रोशनलाल ने आरोप लगाया कि जमीन की बिक्री से प्राप्त धनराशि उनके खाते में आने के बाद जबरन किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

इस मामले की जांच एसपी देहात सागर जैन को सौंपी गई, जिसमें बैंक खातों के माध्यम से धनराशि के हस्तांतरण का आरोप सही पाया गया। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि संपत्ति हाजी इकबाल की बेनामी थी। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस प्रकरण के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है, और मामले की आगे की जांच जारी है।

— रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!