

पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के आह्वान पर तहसील बार एसोसिएशन कांठ के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को राज्यपाल उत्तर प्रदेश को प्रेषित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कांठ प्रिंस वर्मा को सौंपा है।
शनिवार को तहसील पहुंचे अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों से हाईकोर्ट की दूरी लगभग 800 किलोमीटर है, जिस कारण वादकारियों, पीड़ितों और अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट तक आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस कारण उनका समय और धन भी अधिक लगता है। वादकारियों के हित में जल्द से जल्द पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की जाए। इस अवसर अधिवक्ताओं ने कहा कि वकीलों को झूठे मुकदमों फंसाने का काम किया जा रहा है, उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की मांग भी की।






