A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसरायकेला

सरायकेला में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित, विधानसभा चुनाव में भागीदारी का आह्वा

 

सरायकेला, झारखंड: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के समन्वय से जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में मतदाता जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कर्मियों को आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और परिवार एवं आसपास के लोगों को भी लोकतंत्र के निर्माण में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान मतदान दिवस के दिन विशेष संवैतनिक अवकाश के सम्बन्ध में जानकारी देकर 13 नवंबर 2024 को अपने मतदान केंद्र आकर अवश्य मतदान करने का आह्वान किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!