A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसरायकेला

सरायकेला में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया गया जागरूक

सरायकेला, झारखंड: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सरायकेला जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

छवि ड्रामेटिक आर्ट एंड सोसाइटी के कलाकारों ने ईचागढ़ के चिमटिया में और लोक कला मंच के द्वारा सरायकेला प्रखंड के दीवानसाई और इंद्रटांडी क्षेत्र में नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में लोगों को संदेश दिया गया कि वे बहकावे में न आएं, सोच-समझकर बटन दबाएं और अपने सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें।

इस अभियान का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित करना है। जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया है, जिसमें विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!