
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बुधवार को विकासखण्ड क्षेत्र अमरिया के अन्तर्गत गौवंश आश्रय स्थल गूलरबोझ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निराश्रित गो
गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में 32 निराश्रित गौ वंशों को संरक्षित किया गया है। जिलाधिकारी ने गौवंशों की देखरेख करने एवं कृत्रिम गर्भाधान के सम्बन्ध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने गौवंशों के ईयर टैगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मौके पर हरा चारा नही पाया गया, पंचायत सचिव को उक्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण जारी करने तथा 03 दिवस के अन्दर जबाव देने के निर्देश दिये अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।



