?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

*युवाओं ने की निगमाध्यक्ष से भेंट, सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु मांगा सहयोग*

*युवाओं ने की निगमाध्यक्ष से भेंट, सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम हेतु मांगा सहयोग*

IMG 20241023 WA0032

कटनी में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे युवाओं के समूह विज़न के टीनएज वालंटियर्स के द्वारा अध्यक्ष मनीष पाठक से भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समूह अध्यक्ष आशुतोष माणके के द्वारा बीते 2.5 वर्षों से किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया गया, उसने बताया कि उनके द्वारा इस वर्ष 1500 से अधिक पौधों का रोपण तथा उनकी देखभाल की जा रही है एवं विभिन्न प्रोजेक्ट्स के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा रहा है।

IMG 20241023 WA0000 2

वॉलंटियर्स ने बताया कि कटनी में सिंगल उसे प्लास्टिक की रोकथाम हेतु दिवाली के बाद प्रोजेक्ट परिवर्तन की शुरुआत की जा रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न चरणों में व्यापक स्तर पर कटनी के बाजारों में जागरूकता की जाएगी, ऐसे में उन्हें कुछ जगहों पर चालानी कार्यवाही हेतु नगर निगम के सहयोग की आवश्यकता भी है। ऐसे में निगमाध्यक्ष ने युवाओं द्वारा किए जा रहे हैं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, आपकी हर प्रयास में हम हर संभव सहायता देने के लिए पूर्णता तैयार है।

IMG 20241023 WA0031

इस दौरान अमन गुप्ता, शालिनी बर्मन, काव्या गुप्ता, साहिल कोरी, नैंसी पांडे, ओम तिवारी, चेतना बर्मन अन्य वॉलंटियर्स की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!