
पशुओं मे रोग नियंत्रण को लेकर टीकाकरण का किया गया शुभारंभ

गडहनी। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओ मे होने वाले वायरस जनित रोग से बचाव हेतू एफएमडी अक्टूबर 2024 खुरहा रोग निशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ बुधवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ शिव शंकर पाल के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि पहले दिन प्रखण्ड के बडौरा, कुरकुरी, बराप, इचरी एवं बलिगाँव पंचायत के विभिन्न गाँव मे घर-घर जाकर आठ नीजि टीकाकर्मी के द्वारा चार माह से उपर के पशु गाय भैंस आदि का टीकाकरण करने को लेकर प्रस्थान किया गया।उन्होंने बताया कि आज से अगले बीस दिनो तक घर-घर जाकर 19500 पशुओं को डोज दिया जाना है।टीकार्मियों मे संजु सिंह, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य शामिल हैं।






