
सिक्किम के राज्यपाल माथुर कल पाली में, पाली में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर पाली जिले की एकदिवसीय यात्रा के तहत कल 25 अक्टूबर को फालना आएंगे निर्धारित यात्रा कार्यक्रम अनुसार सिक्किम राज्यपाल माथुर 25 अक्टूबर को सुबह फालना पहुंचेंगे वह सुबह 10 बजे बैडल,फालना से रवाना होकर 11:00 बजे पाली आएंगे। यहां रूप रजत विहार में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जहां उनका 125 से ज्यादा संस्थाओं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग अभिनंदन करेंगे। दोपाहर 1:30 बजे पाली से रवाना होकर बेडल पालन पहुंचेंगे जहां वे रात्रि में विश्राम करेंगे।






