
अब ग्राम पंचायत स्तर पर अगले पांच दिनो तक का दैनिक मौसम का पूर्वानुमान उपलब्ध होगा। यह पूर्वानुमान ई- ग्राम स्वराज पोर्टल, ग्राम मानचित्र और मेरी पंचायत मोबाईल एप्प पर देख सकते है। इन पोर्टल पर पंचायतों को तापमान वर्षा आर्द्रता हवा की गति दिशा और बादल छाए रहने के बारे मे दैनिक जानकारी प्राप्त होगी। इससे किसानों को बुआई सिंचाई फसल की कटाई आदि का बेहतर प्रबंधन करने मे मदद होगी। इसके अतिरिक्त चक्रवात भारी वर्षा जैसी मौसम की गतिविधियों के बारा मे भी एसएमएस अलर्ट प्राप्त होगे। गुरूवार को पंचायती राज मंत्रालय ने भारतीय मौसम विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायतों मे प्रति घंटे मौसम पूर्वानुमान उपलब्ध करवाने की सेवा शुरू की है। आईएमडी के महानिदेशक डॉ• मृत्युंजय महापात्र ने इस विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि इस सेवा के द्वारा कोई भी ग्रामीण नागरिक अपने पंचायत का नाम तहसील का नाम जिले का नाम अपना पिनकोड लिखकर मौसम का पूर्वानुमान जान सकते है। इसमे अगले कुछ घंटो से लेकर पांच दिनो तक के मौसम संबंधि जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभीतक आईएमडी मौसम ग्राम सेवा पोर्टल पर देश के ब्लॉक स्तर पर मौसम का पूर्वानुमान उपलब्ध करा रहा है। ब्लॉक स्तर की सेवा आईएमडी ने इसी वर्ष जनवरी माह मे शुरू की थी।






