A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरमहाराष्ट्र

मतदाता जनजागृति अभियान की शुरुआत

महाराष्ट्र मे 20 नवंबर 2024 को विधानसभा के लिए चुनाव होना है। चुनाव को ध्यान मे रखते हुए नागपुर शहर मे मतदाताओं के लिए जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुरुआत मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ• अभिजीत चौधरी जी ने किया। मनपा मुख्यालय के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासकीय भवन सभागृह मे सेल्फी स्टैंड का लोकार्पण हुआ। इस दौरान आयुक्त डॉ• अभिजीत चौधरी सहित अतिरिक्त आयुक्त आंचल गोयल , अतिरिक्त आयुक्त अजय चारठाणकर ने सेल्फी निकाली और मतदाताओं से बढ़ चढ़कर चुनाव मे मतदान करने करने का आह्वान किया। आगामी 20 नवंबर 2024 को विधानसभा चुनाव के तहत सिस्टमैटिक वोटरस एजुकेशन एंड इलेक्ट्रॉल पार्टिसिपेशन मतलब स्वीप अंतर्गत मनपा द्वारा शहर मे मतदान के विषय मे जनजागृति चलाई जा रही है। सभी मतदाताओं को आगामी 20 नवंबर 2024 को अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करने का आह्वान किया जा रहा है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!