
कुशीनगर । दिनांक 24.10.2024 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा आदि के दृष्टिगत थाना कुबेरस्थान थाने के पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण रुप से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गयी । अपने-अपने बीट क्षेत्र में स्थापित पण्डालों पर नियमित भ्रमण करते हुए आयोजकों/सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर त्यौहार को सकुशल संपन्न करायें। इसके अतिरिक्त प्र0नि0/बीट प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वे लोग नियमित रुप भ्रमण करते हुए पण्डालों आदि स्थलों पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की चेकिंग करते रहें। जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है।






