
दीवाली माय भारत वाली एवं माय भारत आउट रीच प्रोग्राम के गुण सीख रहे स्वयंसेवक
हेमवतीनंदन बहुगुणा पी जी कालेज लालगंज प्रतापगढ़ में दिनांक 29/10/024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की शृंखला में स्वयंसेवकों ने सेवा से ही सीखे नामक कार्यक्रम लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चलाया, स्वयंसेवकों का कार्य एवं व्यवहार देखकर हॉस्पिटल के अधीक्षक आदरणीय गुप्ता जी भाव विभोर हो उठे, गुप्ता जी ने बड़े अंतर्मन से कहा कि- राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक देश के प्राण है, इनके अंदर कुछ करने की क्षमता है। सेवा भाव को देखते हुए सभी अधिकारियों ने स्वयंसेवको को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। बताते चलें कि यह कार्यक्रम 27अक्टूबर से चलकर 30अक्टूबर को समाप्त होगा।प्रति दिन कार्यक्रम किये जा रहे हैं, कार्यक्रम अधिकारी डॉ फणीन्द्र नारायण मिश्र की कर्मण्ठता एव सुयोग्य प्राचार्य प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार मिश्र के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अपनी पूर्णता को प्राप्त हो रहे। माय भारत ऑउट रीच प्रोग्राम से सभी स्वयंसेवक लाभन्वित हो रहे और आगे बढ़ रहे हैं,इससे समाज और देश प्रगति के पथ चल रहा है एक नए भारत का निर्माण हो रहा है।








