A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदारबल्लभ भाई पटेल को पुलिस अधीक्षक ने दी श्रद्धांजलि

कुशीनगर । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन्स के क्वार्टर गार्ड पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर उनके चित्र का अनावरण किया। उन्होंने सरदार पटेल को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके देशप्रेम, एकता, और अखंडता के संदेश को सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच साझा की ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई । शपथ के दौरान उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संकल्प था कि भारत एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र बने, और आज हम सभी को उस दिशा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारे देश के विभाजन और असंतोष की ताकतों से मुकाबला करने के लिए एकता और अखंडता की आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी राम सहाय चौहानविशुनपुरा ने थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा (चित्र ) पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया । सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को मानते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!