
पाली रोहट_ ढाबर : ठेकेदार ओर जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही
भैंस को लगा करंट हुई दर्दनाक मौत खुले में लोहे के पॉल पर खींची केबल जिस से घटी घटना
रोहट थाना क्षेत्र के दूधिया गांव में पानी टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है और निर्माण कार्य हेतु लोहे के पॉल खड़े कर उसके ऊपर करंट की केबल खींच रखी और उसी केबल को लोहे के तार से जगह जगह से बांध रखा था और लोहे के तार से केबल कट हो गई जिस से जमीन तक करंट फैल गया और उस करंट की चपेट में पांच भैंस आ गई जिसमें एक भैंस की मोके पर दर्दनाक मौत हो गई।
*स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि प्रभुदायल सुथार ने रोहट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटा कर मौका रिपोर्ट तैयार की गई साथ ही सरपंच ने मांग रखी कि ठेकेदार ओर जलदाय विभाग के ऊपर लापरवाही बरतने का मुकदमा भी दर्ज हो।



