A2Z सभी खबर सभी जिले कीक्रिकेटखेल
Trending

IPL 2025 Retention Players List: आईपीएल खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी… जानिए धोनी-रोहित-राहुल-ऋषभ…

एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है. यदि कोई टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

IPL 2025 Retention Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है. यह नीलामी इसी साल नवंबर के आखिर या दिसंबर के शुरुआत में हो सकती है. मगर उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में रिटेंशन को लेकर नए नियम जारी किए. इसके मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है. यदि कोई टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं सभी 10 फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है…
<
IPL खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट
गुजरात टाइटन्स (GT)
– शुभमन गिल (16.5 करोड़)
– राशिद खान (18 करोड़)
– साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
– शाहरुख खान (4 करोड़)
– राहुल तेवतिया (4 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
– निकोलस पूरन (21 करोड़)
– मयंक यादव (11 करोड़)
– रवि बिश्नोई (11 करोड़)
– आयुष बदोनी (4 करोड़)
– मोहसिन खान (4 करोड़)

मुंबई इंडियंस (MI)
– हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
– सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
– रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
– जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
– तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
– ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
– मथीशा पथिराना (13 करोड़)
– शिवम दुबे (12 करोड़)
– रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
– महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
– पैट कमिंस (18 करोड़)
– हेनरिक क्लासेन (23 करोड़)
– अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
– ट्रेविस हेड (14 करोड़)
– नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
– विराट कोहली (21 करोड़)
– रजत पाटीदार (11 करोड़)
– यश दयाल (5 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
– अक्षर पटेल (16.50 करोड़)
– कुलदीप यादव (13.25 करोड़)
– ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़)
– अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
– सुनील नरेन (12 करोड़)
– रिंकू सिंह (13 करोड़)
– आंद्रे रसेल (12 करोड़)
– वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़)
– हर्षित राणा (4 करोड़)
– रमनदीप सिंह (4 करोड़)

पंजाब किंग्स (PBKS)
– शशांक सिंह (5.5 करोड़)
– प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स (RR)
– संजू सैमसन (18 करोड़)
– यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)
– रियान पराग (14 करोड़)
– ध्रुव जुरेल (14 करोड़)
– शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़)
– संदीप शर्मा (4 करोड़)

यानी रिटेंशन की सबसे बड़ी यह रही कि ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस को उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया. इन सभी ने आईपीएल के पिछले सीजन में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी की थी. वहीं एमएस धोनी एक बार फिर अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे. धोनी बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन हुए हैं.

रिटेंशन के बाद सभी टीमों के बकाया पर्स
पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 83 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़
गुजरात टाइटन्स- 69 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़
मुंबई इंडियंस- 45 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!