A2Z सभी खबर सभी जिले कीनई दिल्ली
Trending

बैन के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में जमकर फूटे पटाखे, एयर क्वालिटी हुई बद से बदतर

पटाखों ने ‘जहरीली’ की दिल्ली-NCR की हवा, जहांगीरपुरी, आरके पुरम समेत गाजियाबाद-नोएडा के ये इलाके ‘गैस चैंबर’ में बदले

Delhi AQI On Diwali: देश में रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग जमकर पटाखे फोड़ रहे हैं. दिल्ली में भी दिवाली को सेलिब्रेट किया जा रहा है. लेकिन रात में आतिशबाजी चलाने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा बेहद जहरीली हो गई. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. चारो ओर धुंध छाई हुई है. रात 11 बजे दिल्ली के जहांगीरपुरी, आरके पुरम, पूसा, श्रीनिवासपुरी, आनंद विहार समेत कई इलाको का वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 से 900 के बीच पहुंच गया.
eb2cfcefc4af4563563f6e808a1336a92
दिवाली की रात दिल्ली का आसमान जगमगाता हुआ नजर आया, दरअसल पटाखों पर लगे बैन के बावजूद लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. लाजपत नगर, कालकाजी, छतरपुर, ईस्ट ऑफ कैलाश, साकेत, रोहिणी, द्वारका, पंजाबी बाग, विकास पुरी, दिलशाद गार्डन, बुराड़ी और पूर्वी एवं पश्चिमी दिल्ली के अन्य इलाकों में बड़े पैमाने पर पटाखे जलते हुए देखे गए. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप द्वारा घंटावार जारी राष्ट्रीय एक्यूआई के मुताबिक
रात 11 बजे जहांगीरपुरी का AQI 999 दर्ज किया गया.

दिल्ली के ये इलाके सबसे प्रदूषित
lko 2024 10 31t233502.985
रात 11 बजे जहांगीरपुरी का AQI 999 दर्ज किया गया. इसके अलावा आरके पुरम में 807, पूसा में 800, श्रीनिवासपुरी में 709, डीआईटीई ओखला में 600, डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज इलाके में 534, मदर डेयरी प्लांट पड़पड़गंज में 512, अमेरिकन दूतावास नई दिल्ली में 408, आनंद विहार में 434 और सत्यवती कालेज में 403 एक्यूआई दर्ज किया गया. यह सभी आंकड़े aqicn.org पर दर्शाए गए हैं.
lko 2024 10 31t233417.788
गाजियाबाद-नोएडा के रेड जोन इलाके
aqicn.org के मुताबिक, गाजियाबाद के वसुंधरा में रात 11 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 पर पहुंच गया. संजय नगर में एक्यूआई 566 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा नोएडा के नोएडा सेक्टर 116 में AQI 961, सेक्टर 125 में 846 और सेक्टर-62 में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी 958 तक पहुंच गया.

Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!