A2Z सभी खबर सभी जिले की

सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर तहसील महराजगंज में जिला अधिकारी महराजगंज अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा सुनी फरियादियों की फरियाद और सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

IMG 20241104 193816

महराजगंज 

बुद्धेश मणि पाण्डेय 

जिला प्रभारी वन्दे भारत टीवी न्यूज 

जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं को सुना गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 मामले जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमे 02 मामलों का निस्तारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को जिलाधिकारी महोदय ने निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार निस्तारित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा समाधान दिवस में आने वाले मामलों का संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही सत्यापन कराया गया और तत्काल निस्तारित हो सकने वाले प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। समाधान दिवस में मंगलापुर ग्राम में शिक्षा मित्र द्वारा विद्यालय में अनियमित रहने और अपने शैक्षणिक दायित्वों को पूरा न करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा बीएसए को प्रकरण की जांच कर आरोपी शिक्षा मित्र के एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें। उन्होंने सामान्य प्रकरणों को 48 घंटे के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि भूमि विवाद सहित जटिल प्रकरणों में राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभाग की टीम गठित करते हुए कार्यवाही करें।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में 19 राजस्व, 03 विकास, 17 पुलिस और 02 समाज कल्याण से संबंधित रहे।

समाधान दिवस में एसडीएम सदर श्री रमेश कुमार, सीओ सदर श्रीमती आभा सिंह, तहसीलदार श्री पंकज शाही, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ श्री करुणाकर अदीब सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने छठ घाटों पर साफ-सफाई ,प्रकाश व्यवस्था व बैरिकेडिंग का दिया निर्देश

वही तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने सभी बीडीओ और ईओ को छठ घाटों पर साफ–सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पोखरों और नदी घाटों पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही बड़े व गहरे पोखरों और नदी घाटों पर गोताखोरों व नाविकों को तैनात करने हेतु एसडीएम को निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने सीएमओ को सभी घाटों पर एंटी वेनम और अन्य आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल टीम को तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आपातकालीन चिकित्सा टीम को तैनात करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न करने हेतु सभी आवश्यक इंतजाम कर लें।

Back to top button
error: Content is protected !!