
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 4 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर का कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा 5 नवंबर मंगलवार को गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रा रोड में आयोजित किया गया है
जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभागीय स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकता दौड़, क्रिकेट मैच, ब्लड डोनेशन कैम्प, बच्चों का मेला एवं फ्रूट जोन उत्सव की सुंदरता बढ़ाएगी
मुख्य अतिथि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, मरवाही विधायक श्री श्रवण कुमार मरपच्ची, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरुण सिंह चौहान एवं सदस्य श्रीमती हेमकुंमर श्याम, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, जनपद अध्यक्ष पेंड्रा श्रीमती आशा बबलू मरावी, जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गौरेला श्रीमती गंगोत्री राठौर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा श्री राकेश जलान शामिल होंगे
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छालीवुड गायिका सुश्री कंचन जोशी और श्री भागवत कश्यप और ग्रुप द्वारा मनमोहक प्रस्तुति, स्थानीय कलाकारों द्वारा सैला नृत्य, गेडी नृत्य और छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी


