आगरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही:रेप के फर्जी मामले का पर्दाफाश, पुलिस ने 02 युवतियों को किया गिरफ्तार हनी ट्रैप गैंग काफी समय से सक्रिय,रुपयों के लिए बनाते हैं भोले भाले लोगों को निशाना कुछ समय पहले थाना ट्रांस यमुना में एक युवती ने दर्ज कराया है झूठा दुष्कर्म के प्रयास का 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा निष्पक्ष जांच में हो सकती है थाना ट्रांस यमुना मामले में कई लोगों पर बड़ी कार्यवाही
जनपद आगरा मुनीष अल्वी:-जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, आगरा पुलिस ने एक लड़के के साथ यौन संबंध बनाने के बाद उसे ब्लैकमेल कर उगाही करने की कोशिश और उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने के आरोप में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है,अन्य दो युवतियों की भी तलाश की जा रही है। इस बड़ी घटना के संबंध में एसीपी छत्ता ने बताया कि यह मामला आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है, जहां एक लड़की ने एक व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाए और फिर उससे कथित रूप से 15 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि पीड़ित के जरिये पैसा नहीं देने पर लड़की ने रेप के झूठे मामले में फंसा दिया। पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले एत्माद्दौला थाने में एक लड़की पहुंची थी उन्होंने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया कि अजय तोमर नाम के युवक ने उसे बेहोश करके उसके साथ रेप किया,लड़की से मिली इस शिकायत के बाद पुलिस ने तोमर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया,जब जानकारी की तो मामला संदिग्ध निकला। कॉल रिकॉर्डिंग ने किया पर्दाफाश डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक, इसके बाद अजय तोमर के परिजनों ने पुलिस से मुलाकात की और पुलिस को कुछ कॉल रिकार्डिंग देकर दावा किया कि उनके बेटे को फंसाया गया है,परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की ने पहले 15 लाख रुपये मांगे थे और अब पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है। दोनों लड़कियां गिरफ्तार,2 की तलाश पुलिस उपायुक्त नगर सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू की तो दोनों लड़कियों की सच्चाई सामने आ गई,उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है बाकी अन्य लड़कियां जो मामले में शामिल थी उनको तलाशा जा रहा है जल्द उनको गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी । थाना ट्रांस यमुना में भी हुआ है फर्जी मुकदमा अभी कुछ समय पहले आपसी रंजिश के कारण कुछ कथित लोगों ने एक युवती के साथ मिलकर 4 लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का फर्जी मुकदमा करा दिया ,इस मामले में आगरा के उच्चधिकारी जांच कर रहे हैं ,मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कई कथित एंव अन्य लोग फस सकते हैं ,कुछ असामाजिक लोगों ने क्षेत्र का माहौल खराब करने के कारण कई संगठनों को मनगढ़ंत कहानी बताकर मामले में तूल पकड़वा दिया ।अब जांच में सब सच्चाई सामने होगी
जिला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण l
14/07/2026
डुंगाकाबास पीतांबर साल्वेक्स फैक्ट्री की टूटी चिमनी से प्रदूषण, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
14/07/2026
भोले की नगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का सैलाब, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर रवाना हो रहे श्रद्धालु।
14/07/2026
चंद्रपुर में बसपा का जिला दौरा संपन्न, BLA-2 की नियुक्ति और पदवीधर उम्मीदवार संजय थुल के प्रचार पर जोर
14/07/2026
*दिव्यांगजन पार्क का पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने पार्षदों के साथ किया भव्य लोकार्पण*
14/07/2026
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने क्षेत्र पंचायत की अंतिम बोर्ड बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की
14/07/2026
वाराणसी: स्कूल के गेट पर छात्राओं से अभद्रता और हँसी-ठिठोली करना पड़ा भारी, जंसा पुलिस ने 2 मजनुओं को दबोचा
14/07/2026
सतना में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत*
14/07/2026
आज वंचित समाज लोक कल्याण महासमिति राष्ट्रीय संगठन के द्वारा सामाजिक भागीदारी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शहनाई गेस्ट हाउस कानपुर नगर में किया गया
14/07/2026
आबकारी टीम ने की छापेमारी 8 लीटर अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!