A2Z सभी खबर सभी जिले की

बरेली में दर्दनाक हादसा: वाहन से टकराई तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत, छत काटकर निकाले गए शव

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

Screenshot 20241106 195320घटनास्थल पर खड़े पुलिसकर्मी – फोटो बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे बिथरी चैनपुर क्षेत्र के आलमपुर गजरौला में बड़ा बाइपास पर तेज रफ्तार कार किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों शव कार के अंदर फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

बुलडोजर से काटी गई कार की छत
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर की मदद से कार की छत को काटकर दोनों के शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। दोनों रामपुर जिले के बताए जा रहे हैं। कार में शादी के कार्ड भी मिले हैं। हादसे के बाद बड़ा बाइपास पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर जाम खुलवाया।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!