

सहारनपुर: दीपावली पर भायला गांव में हादसा, दो बच्चों की मौत, आरोपी कार चालक गिरफ्तार
देवबंद | दीपावली के दिन सहारनपुर के भायला गांव में हुए सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत के मामले में देवबंद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर सहारनपुर एसएसपी ने भी देवबंद पुलिस की सराहना की है।
घटना दीपावली के दिन हुई, जब भायला गांव के पास तेज रफ्तार कार ने अवनी और करण नामक दो बच्चों को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई थी।
देवबंद पुलिस ने इस केस की जांच के लिए बड़ी मेहनत की और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देवबंद से लेकर मंगलौर और रुड़की तक के इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, कार की टक्कर से ही दोनों बच्चों की मौत हुई थी।
इस मामले पर सहारनपुर एसएसपी ने देवबंद पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक कुशल और सराहनीय कार्रवाई बताया है।
रिपोर्ट: एलिक सिंह, एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
संपर्क: 8217554083








