A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

महिला से एक लाख की ठगी: मैं सीबीआई इंस्पेक्टर बोल रहा हूं… आपके बेटे पकड़ा है, पैसे भेजाे नहीं तो जेल जाएगामुरादाबाद निवासी उमा गुप्ता से साइबर ठगों ने बेटे पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : संवाद मैं सीबीआई इंस्पेक्टर बोल रहा हूं। आपका बेटा दुष्कर्म के केस में पकड़ा गया है, अगर इसे बचाना चाहती हो तो 2.20 लाख रुपये हमारे बताए खाते में ट्रांसफर कर दो, वरना आपका बेटा जेल चला जाएगा। आरोपी साइबर ठग ने विश्वास दिलाने के लिए महिला से उसके बेटे की बातचीत भी कराई। जिसमें महिला को हू-ब-हू अपने बेटे की आवाज सुनाई दी।

महिला ने घबराकर आरोपी के बताए खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी की जानकारी होने पर महिला ने केस दर्ज कराया। साइबर ठगी का शिकार हुईं उमा गुप्ता मझोला के कांशीराम नगर में रहती हैं। उन्होंने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उनका इकलौता बेटा दिपांशु गुप्ता देहरादून में दवा कंपनी में नौकरी करता हैउमा गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल पर 14 अक्तूबर को एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। ट्रूकॉलर पर सीबीआई लिखकर आ रहा था। कॉल करने वाले ने भी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बातचीत की। आरोपी ने कहा कि आपका बेटा दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है।

उस वक्त महिला का बेटा और बहू शिमला घूमने गए थे। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए अपने साथी से बातचीत करा दी। महिला घबरा गई और अपने जेवर गिरवी रखकर आरोपी के बताए खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने एक लाख रुपये और मांगे।इसी बीच महिला की बहू का फोन आ गया तो साइबर ठगी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल ने एक लाख रुपये खाते में होल्ड करा दिए हैं। यह रकम जबलपुर निवासी अरमान नाम के धाताधारक के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से साइबर ठगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

Back to top button
error: Content is protected !!