A2Z सभी खबर सभी जिले की

श्री गोंदा महाराष्ट्र की उपसरपंच चाय की शाखा का हुआ उद्घाटन

अमित पाटीदार / सारंगी
चाय के शौकीन लोगों के लिए श्री गोंदा महाराष्ट्र की उपसरपंच चाय की एक और शाखा का उद्घाटन सारंगी नगर में हुआ बता दे की उपसरपंच चाय की दुकान भी सारंगी के उपसरपंच रणजीत सिंह राठौर ने ही खोली है
सुबह शुभ मुहूर्त में पंडित मयूर जोशी द्वारा रणजीत सिंह के पिता श्री मनोहर सिंह राठौर के हाथों पूजन पाठ करवा कर फीता कटवाकर दुकान में प्रवेश किया
इस अवसर पर ग्राम की सरपंच फ़ुंदी बाई मेडा, उपसरपंच रणजीत सिंह राठौर, चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह, पंच हेमेंद्र सिंह राठौर, अंतिम बसेर, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार, किसान नेता परमानंद पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार ,हर्षवर्धन सिंह राठौर, जितेंद्र बसेर, यतीश पालीवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश परिहार, विजय अग्रवाल, राजेंद्र कोठारी, पटवारी यश रामावत, अनीश वर्मा ,पंचायत सचिव हरिराम भूरिया,पत्रकार संजय उपाध्याय, राकेश बंबोरी, जीवन राठौर, राहुल अग्रवाल, जयराज भट्ट, अमित पाटीदार ,धर्मेंद्र प्रजापत एवं व्यापरीसंघ , पाटीदार समाज ,नगर के वरिष्ठ नागरिक, राठौर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे
आप सभी ने उपसरपंच चाय की दुकान उद्घाटन पर उपसरपंच रणजीत सिंह राठौर को शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की

Back to top button
error: Content is protected !!