A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह जी का कार्यक्रम रद्द

केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह जी रविवार को नागपुर और विदर्भ मे चुनाव प्रचार करने वाले थे। परंतु अचानक ही उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया । महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह जी रविवार को नागपुर और विदर्भ मे विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार करने वाले थे। नागपुर जिले के सावनेर और काटोल मे उनकी चुनावी सभा थी । वर्धा और गढ़चिरोली मे भी सभा करने वाले थे। शनिवार को रात मे ही अमितशाह जी नागपुर पहुंच गये थे। अचानक से रविवार की सुबह नागपुर और विदर्भ मे होने वाले उनके सभी कार्यक्रमों रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम क्यों रद्द किया गया इसकी सही जानकारी सामने नही आई है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!