A2Z सभी खबर सभी जिले की

Dehradun Accident: कंटेनर देख लग्जरी कार तो रुक गई, मगर ओवरटेक के बाद इनोवा के नहीं लगे ब्रेक, छह की गई थी जान

Dehradun Accident News: गत सोमवार देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार ओएनजीसी चौक पर वहां से गुजर रहे कंटेनर के पिछले हिस्से में टकरा गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही छह दोस्तों की मौत हो गई थी।

Dehradun Accident luxury car stopped after seeing the container but Innova did not apply brakes after overtake

1 of 5

ओएनजीसी चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार ने जिस लग्जरी कार को ओवरटेक किया था वह तो कंटेनर देखकर रुक गई, लेकिन इनोवा कार का ब्रेक नहीं लगा और कंटेनर में जा घुसी। स्मार्ट सिटी के कैमरों और अन्य सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण से यह जानकारी अब तक की पुलिस जांच में सामने आई है।

ब्रेक क्यों नहीं लग पाए इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि, अब तक ब्रेक पैडल के नीचे फंसी पानी की बोतल को ही इसका कारण बताया जा रहा है। इस मसले में परिवहन विभाग से लेकर कंपनी के अधिकारियों ने भी जांच कर ली है।

दरअसल, हादसे से कुछ समय पहले क्या हुआ था इस पर चार दिनों तक एक तरह से पर्दा ही था। मौके पर लगा स्मार्ट सिटी का कैमरा खराब पड़ा हुआ था। ऐसे में युवाओं की कार किस स्पीड से वहां तक आई यह जानकारी भी नहीं मिल पाई थी। लेकिन, पिछले दिनों स्मार्ट सिटी की टीम ने शहर में लगे कैमरों से कार का रूट तैयार किया।

Dehradun Accident: 14 सेकेंड में पार की 600 मीटर दूरी, कार ने कांवली रोड पुलिस चौकी से लिया था मौत कायू-टर्न

Dehradun Accident luxury car stopped after seeing the container but Innova did not apply brakes after overtake

2 of 5

पता चला कि कार ने लालरंग की एक लग्जरी कार का बल्लूपुर चौक से पीछा करना शुरू किया था। इसका पीछा करते हुए कार की सिनर्जी अस्पताल के सामने से अचानक स्पीड तेज हो गई। बताया जा रहा है कि इसमें इनोवा कार ने लग्जरी कार को एक तरह से ओवरटेक कर लिया।
Dehradun Accident luxury car stopped after seeing the container but Innova did not apply brakes after overtake

3 of 5

इस बीच जब सामने से कंटेनर दिखा तो लग्जरी कार के चालक ने ब्रेक लगा दिए। लेकिन, इनोवा कार का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कैमरों में कार दिखाई देने के बाद नंबर के आधार पर उसके मालिक को भी बुलाया गया था।
Dehradun Accident luxury car stopped after seeing the container but Innova did not apply brakes after overtake

4 of 5

उससे पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने कंटेनर देखकर ब्रेक लगा दिए थे और इनोवा आगे चलकर इससे टकरा गई। मौके पर उन्होंने पुलिस और अन्य लोगों की मदद भी की थी। इसके बाद कार को लेकर चालक और उसका साथी सिनर्जी अस्पताल के बाहर तक भी गए थे।
Dehradun Accident luxury car stopped after seeing the container but Innova did not apply brakes after overtake

5 of 5

पूछताछ में पता चला है कि कार चालक अपने किसी रिश्तेदार को देखने मैक्स अस्पताल जा रहा था। अभी मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस पूछताछ में घटना के समय दोनों वाहन चालकों का आपस में कोई परिचय होना नहीं पाया गया। दोनों वाहनों में रेस का तथ्य भी नहीं मिला।
Back to top button
error: Content is protected !!