?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरबलौदा बाजार

शास पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में दिया गया सर्फ स्मार्ट 2.0 साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण

शास पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में दिया गया सर्फ स्मार्ट 2.0 साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण

IMG 20241120 115217

रिपोर्ट :- प्रशान्त पटेल


अमलडीहा। (19.11.2024) आज दिनांक को भारत स्काउट एवं गाईड कोरबा ईकाई के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा, विकासखण्ड करतला, जिला कोरबा में सर्फ स्मार्ट 2.0 साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण का अयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के स्काउट गाइड युनिट के 32 स्काउट्स और 32 गाईड्स सहित 69 विद्यार्थीयों ने भाग लिया। एड्वांश स्काउट मास्टर लोकनाथ सेन शिक्षक द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सर्फ स्मार्ट 2.0 साइबर सिक्योरिटी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दिया गया। वर्तमान में इंटरनेट की उपयोगिता, स्क्रीन टामिंग, सोसल मिडिया का उपयोग, साइबर ठगी, इंटरनेट का सही इस्तेमाल, व्हाट्सअप और फेसबुक को सुरक्षित करना, क्या शेयर करें क्या न करें, इंटरनेट एक सुपर स्प्रेड माध्यम, सेल्फी आदि के बारे में विस्तारपुर्वक बताया गया। जिसके पश्चात बच्च्चों से अपने आस पास के लोगों एवं परिवार के लोगों को सायबर सेक्युरिटी के बारे में जागरूक करने एवं एक जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए शपथ दिलवाया गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!