
ओम बन्ना की बुलेट और भजनों में भक्तगण हुए मगन।
पाली रोहट क्षेत्र के चोटिला ओम बन्ना देवल में 36वीं पुण्यतिथि महोत्सव में देश भर से श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। शुक्रवार को सवेरे से ही मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। शुक्रवार रात को आयोजित भजन संध्या का आगाज गायक महेंद्र सिंह राठौड़ ने गणपति वंदना गुरु वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने आओ ओम बन्ना म्हारे पावणा, लायो में माता जी की चुनरी के भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद गायक रमेश माली ने मारो ओम बन्ना दर्शन देवो जी सहित ओम बन्ना की जीवनी पर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद भजन गायक प्रकाश माली, छोटू सिंह रावणा, गजेंद्र राव, लेहरु दास वैष्णव, श्याम पालीवाल, अनिल नागौरी ,मधुबाला राव ,भगवत सूथार, जोगराज सिंह ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर महान पराक्रम सिंह भीम सिंह चोटिला जीवन सिंह सोम सिंह चोटिला जसवंत सिंह ओम सिंह दलपत सिंह मांगू सिंह चामुंण्डराय सिंह रोहट मनोहर सिंह निमली प्रहलाद सिंह ,मनीष माली ,ईश्वर सिंह संदीप सिंह विक्रम सिंह जयपुर भानु सिंह शेखावत प्रेम सिंह दहिया सुरेंद्र सिंह भारला, रामगिरी शंकर गिरी जसवीर सिंह सुरेंद्र सिंह भगाराम सवाईपुरा नरपत सिंह भवानी सिंह सदाड़ा आदि मौजूद थे। रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया




