A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया संकल्प

प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यवहार परिवर्तन जरूरी-अजय क्रांतिकारी

भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया संकल्प

प्रदूषण नियंत्रण के लिए व्यवहार परिवर्तन जरूरी-अजय क्रांतिकारी

IMG 20241202 WA0025

एंटी पॉल्यूशन प्रोग्राम का अयोजन कर पर्यावरण सेना द्वारा प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ।

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना द्वारा प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथगंज प्रथम में एंटी पॉल्यूशन प्रोग्राम का आयोजन कर लोगों को प्रदूषण नियंत्रण जागरूकता रैली के माध्यम से प्रदूषण मुक्त जीवन जीने और भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया गया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को धरती पर हो रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और पीढ़ियों के लिए सतत विकास की अवधारणा को मजबूत करने हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण के साथ ही पेड़ों की सुरक्षा हेतु जागरूक किया।लोगों को प्रदूषण मुक्त भारत बनाने हेतु संकल्पित किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्वयं के व्यवहार में परिवर्तन जरूरी है।हमें हरित जीवन जीने के लिए प्रकृति के नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनानी होगी।हमें हर हाल में यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी दशा में किसी भी प्रकार का प्रदूषण हमारे कृत्यों से न होने पाए।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने पर्यावरण सेना द्वारा किए जा रहे हरित भोज,हरित तिलक,हरित विवाह और हरित अभिवादन सहित अन्य हरित प्रयासों की चर्चा करते हुए लोगों को प्रदूषण नियंत्रण हेतु जागरूक किया गया।इस मौके पर प्रधानाध्यापिका रीना सरोज, अच्छेलाल पटेल,रोशनी मिश्रा,सावित्री देवी,अरविंद सिंह, मुकेश पटेल,सुनील तिवारी एवं आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!