A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

शक्ति मेले में झुमर‌ प्रतियोगिता संपन्न

टाटा सिजुआ स्थित समाधी स्थल पर शहीद शक्ति नाथ महतो के शहादत दिवस पर चल रहे नो दिवसीय शक्ति मेले में शनिवार की रात झुमर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, सामाजिक कुरीतियां आदि पर कुठाराघात किया वही बेटी बचाव बेटी पढ़ाव, 1932 खतियान, नियोजन नीति, झारखंडियो की‌ सरकार को जरूरी बताया गया। रात से लेकर सुबह तक लोग जमे रहे। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर बलियापुर पहाड़पुर के ज्योतिश महतो ग्रुप को प्रथम स्थान के लिए चुना गया जबकि गोलक महतो पहाड़पुर द्वितीय व पारजोरिया (बोकारो) के अतिलाल महतो ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा मोहित महतो टाटा सिजुआ, गोपाल कालिंदी भेलाटांड़, धीरन महतो पोरियाबीठा बोकारो, अधिराम महतो तलगढ़िया, धीरन महतो बेनगरिया को सांत्वना पुरस्कार दी गई। विजेता व उपविजेता झुमर मंडली को मेला कमेटी के सचिव मनोज कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, रंजीत महतो ने पुरस्कृत किया। मौके पर मोहित महतो, रंजीत महतो, ललित महतो, हीरा महतो, रवि महतो, अमित महतो, राजेश महतो, राजकुमार महतो, शेखर महतो आदि मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!