A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

बाइक सवार युवक को कार ने मारी टकर युवक की मौत

IMG 20241205 205438

गौरी बाजार। गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग इंदूपुर के समीप बाइक सवार युवक की कार से आमने-सामने हुई टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि कार चालक वाहन सहित फरार हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी मोहित निषाद (19) पुत्र जीवधन निषाद वीरवा स्थित अपने बहन के घर गया था। दोपहर बाद वह वहां से लौट रहा था। रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग पर स्थित इंदुपुर पोखरे के समीप पहुंचा था, कि सामने से तेज गति से आ रही कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे युवक के सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अप्रैल में ही उसके बड़े भाई का विवाह हुआ था। घर में खुशी का माहौल चल रहा था। छोटे पुत्र के मौत की सूचना से मां छोहाड़ी बेहोश हो गईं। पिता चिल्लाने लगे। पूरा परिवार दहाड़ मारकर रो रहा था।
यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों का हृदय भी द्रवित हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलते ही अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!