
एक युवक को पुलिस में शिकायत करना और लूट के मामले में गवाह नहीं देना भारी पड़ गया
पुलिस ने बरसाए डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

पिनान:- अलवर जिले के पिनान
क्षेत्र के एक युवक को पुलिस में शिकायत करना और लूट के मामले में गवाह नही देना भारी पड़ गया। बारा भड़कोल पुलिस चौकी से पानी की पाइपलाइन जोड़ने आई पुलिस ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस की ओर से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिलेटा निवासी महबूब खान ने
पुलिस पर आरोप लगाया कि पिछले माह की 27 तारीख को
गांव के एक युवक के साथ गांव के ही अन्य युवकों ने लूट की वारदात की थी। जिस लूट की वारदात को होते हुए उसने देख लिया था। आरोपियों को पता लग गया था कि उसने लूट की वारदात करते हुए देख लिया।
जिसे लेकर आरोपी उसे आए दिन डरा धमका रहे थे कि वह
लूट के मामले में पुलिस को गवाही नहीं दे। महबूब खान की ओर से कुछ दिनों पहले बिछाई गई पानी की पाइपलाइन को काटने की आरोपियों ने धमकी दी और अगले ही दिन आरोपियों ने पानी की पाइपलाइन को काट दिया। जिसकी शिकायत उसने राजगढ़ थाने को दी। पीड़ित का आरोप है कि गत सोमवार सुबह राजगढ़ और बारा भड़कोल पुलिस पानी की कटी पाइपलाइन को जोड़ने गई थी। जिसका वीडियो महबूब खान के परिजनों ने बना ली। जिस पर पुलिस कर्मियों ने महबूब खान के परिवारजनों के साथ मारपीट कर
डाली। परिवार से कुछ लोगों को हिरासत में अपने साथ ले गई।
जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।









