न्याय के लिए दर-दर भटक रही एल एल बी की छात्रा सत्यम शर्मा के मामले में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से मिले एम डब्ल्यू ओ के पदाधिकारी
प्रतापगढ़ – सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एम. डब्ल्यू. ओ.) जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में पीड़िता सत्यम शर्मा पत्नी दीपक शर्मा निवासी बदली का पुरवा नरियावा थाना महेशगंज तहसील कुंडा के मामले में दर्जनों पदाधिकारियों ने मिलकर जिला अधिकारी प्रतापगढ़ व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से मुलाकात कर मामले को अवगत कराते हुए विपक्षियों की तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी एवं विवेचना किसी अन्य थाने से करवाए जाने के संबंध में मांग की गई। और यह भी कहा गया कि 15 दिवस के अंदर यदि मजबूत कार्यवाही ना हुई तो संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, महासचिव शिवदयाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, हरिश्चंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम शर्मा, रामकुमार शर्मा, रामचंद्र शर्मा, राम बहादुर शर्मा, दीपक शर्मा, विनीत शर्मा, विजय कुमार शर्मा, सीता देवी, लवलेश शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, अमित शर्मा, विकास शर्मा, पार्वती सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।