
नागपुर-: दिसंबर के महिने ठंड अपना पूरा रंग दिखा रहा है। नागपुर शहर मे ठंड जम के पड़ रही है। रविवार को नागपुर का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर जिले का न्युनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि इस मौसम का सबसे अधिक ठंड रविवार को रहा। दिसंबर का महिना आधा बीत चुका है। नागपुर शहर मे भी ठंड अभी बढ़ते क्रम मे है। शीतलहर पड़ने जैसे हालात लगने लगा है। नागपुर सहित विदर्भ मे भी यही स्थिति नजर आ रही है। मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों को ठंड के इस मौसम मे सावधानी रखते ठंड से बचने की सलाह दी है। शीतलर का असर दिनरात महसूस किया जा रहा है।ठंड का यह मौसम अभी ऐसे ही बने रहने की संभावना है।





