A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

सरस्वती विद्या मंदिर भाट पचलाना में जिला समिति और विद्यालय समिति द्वारा पूर्व भैया बहिनों का किया स्वागत*

सरस्वती विद्या मंदिर भाट पचलाना में जिला समिति और विद्यालय समिति द्वारा पूर्व भैया बहिनों का किया स्वागत*

Screenshot 2024 1218 135906

बड़नगर – बड़नगर ग्राम भारती शिक्षा समिति बड़नगर द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाट पचलाना के पूर्व भैया बहिनों का आर्मी अग्निवीर में चयन हुआ था, तीनों अग्निवीर अपनी ट्रेनिंग पूर्ण करके गांव पहुंचे। इसी बीच पूजा सालित्रा खेड़ावदा, युवराज सिंह बरामद खेड़ा, कुलदीप योगी बड़गांवा का जिला समिति और विद्यालय समिति द्वारा स्वागत किया गया। बहिन पूजा सालित्रा ने विद्यालय से 11वी और 12 वी की पढ़ाई की, वही युवराज सिंह ने कक्षा 9वी और 10 वी में अध्ययन किया, और बड़गांवा के कुलदीप योगी ने 12 वी की पढ़ाई की शिक्षा विद्यालय से ग्रहण की है। स्वागत समारोह में जिला सचिव प्रवीण भाटी, देवीलाल व्यास संयोजक और विद्यालय समिति अध्यक्ष, वासुदेव रावल विद्यालय समिति सचिव, देवेंद्र सिंह राठौर, श्यामलाल गुर्जर, संतोष मेवाड़ा जिला प्रमुख, प्राचार्य नारायण चौधरी, बंटू दुबे रुनिजा, घनश्याम नाथ योगी बड़गांवा, गोपाल सिंगरोलिया कार्यालय प्रमुख और भाट पचलाना संकुल विद्यालय के प्रधानाचार्य और विद्यालय समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!