A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पतालकोट एडवेंचर में खराब मौसम फ्लाप हुआ कार्यक्रम पर्याप्त सुविधाएं नही होने से पर्यटक लौटे घर छिन्दवाड़ा जुन्नारदेव से सोनू उईके की रिपोर्ट 

पतालकोट एडवेंचर में खराब मौसम फ्लाप हुआ कार्यक्रम

पर्याप्त सुविधाएं नही होने से पर्यटक लौटे घर

छिन्दवाड़ा जुन्नारदेव से सोनू उईके की रिपोर्ट

जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश के द्वारा तामिया के रातेड़ में एडवेंचर का आयोजन किया गया। जिसमें पैरामोटर, हॉट एयर बेलून, पैरासेलिंग, जिप लाईन, एटीवी बाइक, रॉक क्लाईबिंग, बर्मा ब्रिज, स्टार गेंजिग, रोप आपेस्टिकल, कमांडोनेट, रायफल शूटिंग, बंजी इंजेक्शन, बंजी पेड, बुल राईड जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित की गई।पर्यटकों के लिए तामिया फेस्टिवल में पैरामोटर को शामिल किया गया है। जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन व संस्कृति परिषद और मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त प्रयासों से आयोजित तामिया फेस्टिवल का उद्देश्य छिंदवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देना और छिंदवाड़ा के पर्यटन स्थलों को प्रदेश व देश के सामने लाना है।

अव्यवस्थाओं के बीच एडवेंचर
बारिश में भीगे पर्यटक

एडवेंचर क्षेत्र में आनंद उठाने पहुंचे लोगों को अचानक हुई बारिश ने गीला कर दिया।मौसम विभाग ने पूर्व में वर्षा का अनुमान लगाया जिसे ध्यान नहीं दिया और यहां वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था नहीं की बड़ी संख्या में पर्यटक प्रेमी सुहाने मौसम का मजा लेने पहुंचे और 28 दिसंबर की शाम 03:30 बजे अचानक घना कोहरा छाया तेज हवाएं चलने लगी और बरसात हुई जिससे दर्शकों में अफरातफरी मची। अचानक मौसम के मिजाज बिगडने से यहां आए पर्यटक अपने वाहनों से घर लौटने लगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!