
धनबाद : कल दिनांक-04.01.2025 को समय करीब 01:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि पुटकी थाना काण्ड सं0-115/24, दिनांक-31.10.2024 का प्राथमिकी अभियुक्त मोनु कुमार यादव, अपने साथी के साथ करकेन्द हटिया मंदिर के पास बैठा हुआ है और उसके पास हथियार है, कोई अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये तुरंत बताये गये स्थान पर पुलिस पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर दो लड़के भागने की कोशिश करने लगे जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। पूछने पर अपना नाम 01. मोनु कुमार यादव, 02. दिपू पाण्डेय बताया। तलाशी लेने पर मोनु कुमार यादव के पास से 02 (दो) 7.65 एम०एम० का जिन्दा कारतूस, तथा दिपू पाण्डेय के पास से 02 (दो) 7.65 एम०एम० का जिन्दा कारतूस बरामद हुआ एवं इनके निशानदेही पर राजकुमार भारती के घर से एक (01) देशी कट्टा बरामद हुआ। इनके विरूद्ध पुटकी थाना कांड सं0-04/25, दिनांक-04.01.2025 धारा-25(1-B)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता-
01. मोनु कुमार यादव, पे०-महेन्द्र यादव, पता-करकेन्द खटाल, पुटकी, जिला-धनबाद,
02. दिपु पाण्डेय, पिता-श्रीकान्त पाण्डेय, पता-करकेन्द शनि मन्दिर, पुटकी, जिला-धनबाद।
जप्त प्रदर्श :-
1. 7.65 एम०एम० का 04 (चार) जिन्दा कारतूस
2. एक देशी कट्टा
श्री नौशाद आलम, पुलिस उपाधीक्षक, (वि०-व्य०) धनबाद के नेतृत्व में छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल की विवरणीः-
1. पु०नि० मनोहर करमाली, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, पुटकी थाना।
2. पु०अ०नि० अमित कुमार, पुटकी थाना।
3. स०अ०नि० अमित कुमार सिंह, पुटकी थाना।
4. स०अ०नि० बिटिया मडी, पुटकी थाना।
5. पुटकी थाना के सशस्त्र बल।
*Courtesy – Dhanbad Police*









