
मामूली विवाद के चलते युवक को पीटा
बांदा
छत पर चढ़ने से मना करने पर दो लोगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। मटौंध कस्बा निवासी 28 वर्षीय फूलकुमार पुत्र भाऊराम ने अपनी दुकान कोमल को किराए पर दी है। शुक्रवार दोपहर कोमल और उसका भाई फूलकुमार की छत पर चढ़ गए। मना करने पर विवाद हो गया। दो लोगों ने फूलकुमार को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने शांत कराया। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
[yop_poll id="10"]






