

- सीआईए डबवाली स्टाफ ने 5.93 ग्राम हेरोईन सहित एक को किया काबू
रिपोर्टर इंद्रजीत
डबवाली 28 जनवरी । पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत के कुशल नेतृत्व मे डबवाली क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने मंडी डबवाली से 5.93 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान विष्णु कुमार पुत्र बाबूराम निवासी वार्ड न0 13 मंडी डबवाली के रूप में हुई है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी सीआईए डबवाली सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि बताया कि दिनांक 27.01.2025 को ASI बलवान सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल व नशीले पदार्थों की रोकथाम के पंजाब नेशनल बैंक मंडी डबवाली से होते हुए मीना मार्केट वाली मेन गली मे वाल्मीकि चौक की तरफ जा रहे थे । जो हम रेलवे स्टेशन के गेट के सामने पहुंचे तो रेलवे स्टेशन के गेट के पास एक नौजवान लडका काले रंग का कोट पहने हुए खड़ा था । जो बैंक की तरफ से आती पुलिस की गाङी को देखकर एकदम से वापिस मुङकर बाल्मिकि चौक मंडी डबवाली की तरफ तेज-तेज कदमो से चलने लगा ।जो ASI ने सरकारी गाडी रुकवाकर निचे उतरकर कुछ ही कदमों की दूरी पर नौजवान शक्स को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से हेरोइन चिट्टा बरामद हुई । जो आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कार्यवाही की गई । पकड़े गये आरोपी विष्णु कुमार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क(हेरोइन चिट्टा) में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी




