A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*पूरे देश मे शिक्षकों व कर्मचारियों ने यूपीएस का जमकर किया विरोध, NPS/UPS को समाप्त कर OPS बहाली की मांग/ मांग नहीं मानी गई तो देश में होगा बड़ा आंदोलन-विजय कुमार बन्धु*

*पूरे देश मे शिक्षकों व कर्मचारियों ने यूपीएस का जमकर किया विरोध, NPS/UPS को समाप्त कर OPS बहाली की मांग/ मांग नहीं मानी गई तो देश में होगा बड़ा आंदोलन-विजय कुमार बन्धु*

प्रेस विज्ञप्ति
प्रतिनिधि बीकानेर
राजस्थान

दिनांक.28.01.2025

*पूरे देश मे शिक्षकों व कर्मचारियों ने यूपीएस का जमकर किया विरोध, NPS/UPS को समाप्त कर OPS बहाली की मांग/ मांग नहीं मानी गई तो देश में होगा बड़ा आंदोलन-विजय कुमार बन्धु*
नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञ ने बताया कि NMOPS के आह्वान पर आज पूरे देश मे UPS का विरोध केंद्र व राज्य सरकार के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने UPS को अपने कार्य स्थल पर प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया । सुबह से ही कर्मचारी हो चाहे राज्य के हो य केन्द्र सभी अपने स्कूल, कॉलेज कार्यालय पर यूपीएस के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और साथ ही यूपीएस लिखी प्रतियो को जलाया। एनपीएस /यूपीएस गो बैक OPS कम बैक के नारे लगाये और साथ ही उसने संदेश देने की कोशिश किया कि हमें किसी भी हाल में एनपीएस/ यूपीएस मंजूर नहीं है।
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार *बन्धु* ने इस अवसर पर कहा कि एक तरफ जहां शिक्षक व कर्मचारी NPS से परेशान होकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा था वहीं सरकार ने UPS लाकर शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात कर दिया । इसलिये आज कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल पर UPS के प्रति अपना विरोध जताकर सरकार से NPS व यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। यदि सरकार ने इसके बाद भी नहीं सुना तो देश में बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
NMOPS के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र धारीवाल ने कहा कि यूपीएस एक धोखा है। पंजाब में NMOPS के उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह, महाराष्ट्र में NMOPS के उपाध्यक्ष वितेश खांडेकर , तेलंगाना में NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञ , राजस्थान में NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष कोजाराम सियाग, जम्मू कश्मीर NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ, आन्ध्र प्रदेश में NMOPS के कोषाध्यक्ष रामानुज पलेला, कर्नाटक के अध्यक्ष शांताराम तेजा ,बिहार में NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय , हिमाचल के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष परमानंद डहरिया, उत्तराखंड के अध्यक्ष जीत मनी पानूली , दिल्ली के अध्यक्ष मनजीत राणा, सिक्किम की अध्यक्ष प्रेमा भूटिया, रेलवे मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडे ,अमरीक सिह, राजेंद्र पाल समेत अन्य राज्यों में यूपीएस का पुरजोर विरोध किया गया और सरकार मांग की गई कि सरकार NPS व यूपीएस समाप्त कर कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल करें और देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे अर्द्घसैनिक बलों की भी पुरानी पेंशन बहाल करे।

वंदे भारत लाईव्ह टीव्ही न्यूज,नागपूर
एडिटर
इंडियन कौन्सिल ऑफ प्रेस,नागपूर
जर्नलिस्ट
प्लॉट न:-१८/१९,फ्लॅट नं:-२०१,Harmony emporise Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur -४४००१५

Back to top button
error: Content is protected !!