A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद बस्ती लेबर कॉलोनी के श्रमिकों की मांगें—कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ दिलाने की गुहार

फिरोजाबाद

बस्ती लेबर कॉलोनी के श्रमिकों की मांगें—कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ दिलाने की गुहार

फिरोजाबाद, बस्ती लेबर कॉलोनी। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याणकारी बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सही क्रियान्वयन को लेकर बस्ती लेबर कॉलोनी के मजदूरों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया है। श्रमिकों ने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए आवश्यक सुविधाएं दी जाएं और बिचौलियों द्वारा किए जा रहे शोषण पर रोक लगाई जाए।

श्रमिकों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

1.मुफ्त बुनियादी सुविधाएं – सभी गरीब मजदूरों को आवास, शुद्ध पेयजल, पेंशन, शौचालय, शिक्षा, दवाई व इलाज, और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएं।

2. दुर्घटना मुआवजा – खेत मजदूरों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल होने पर 5 लाख रुपये और आंशिक रूप से घायल को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।

3. महिला श्रमिकों को समान वेतन – महिला श्रमिकों को पुरुषों के बराबर वेतन दिया जाए और उनके अधिकारों की सुरक्षा की जाए।

4. बाल मजदूरी और बंधुआ मजदूरी समाप्त हो – श्रमिकों ने बंधुआ मजदूरी को समाप्त करने और बाल मजदूरी पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

5. साइकिल वितरण योजना – सभी लेबर कार्ड धारक मजदूरों को साइकिल वितरित की जाए, ताकि उन्हें आने-जाने में सुविधा हो।

6. शादी अनुदान एवं अन्य लाभ – श्रमिकों को शादी अंशदान, शिशु हित लाभ और मृत्यु लाभ जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाया जाए।

7. जनसेवा केंद्रों पर हो रहे शोषण पर रोक – ऑनलाइन योजनाओं

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!